झारखंड सरकार के कर्मियों का महंगाई भत्‍ता 60 फीसदी हुआ, आदेश जारी

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड सरकार के कर्मियों को बड़ी राहत मिली है। महंगाई भत्‍ता बढ़ाकर 60 फीसदी कर दी गई है। इसका आदेश वित्‍त सचिव प्रशांत कुमार ने 9 जून को जारी कर दिया। इसकी कैबिनेट मंजूरी पहले ही मिल चुकी थी।

जारी आदेश में कहा गया है कि केंद्र सरकार द्वारा अपने कर्मियों को 1 जनवरी, 2016 के प्रभाव से सप्तम वेतन पुनरीक्षण का लाभ दिया जा रहा है।

इसके अनुरूप राज्य कर्मियों को 18 जनवरी, 2027 को जारी योजना-सह-वित्त विभाग के संकल्प द्वारा सप्तम वेतन पुनरीक्षण अनुमान्य किया गया है। उक्त संकल्प की कंडिका-9 में केंद्र सरकार के अनुरूप महंगाई भत्ता अनुमान्य किया गया है।

भारत सरकार ने केंद्रीय कर्मियों को पुनरीक्षित वेतनमान / वेतन संरचना (सातवां वेतनमान) में 1 जनवरी, 2026 के प्रभाव से महंगाई भत्ते की दर को 58% की विद्यमान दर से बढ़ाकर 60% के रूप में स्वीकृत किया है।

केन्द्र के अनुरूप राज्य के सेवीवर्ग, जिनके वेतनमान/वेतन संरचना का पुनरीक्षण (सप्तम वेतन पुनरीक्षण) 1 जनवरी, 2016 के प्रभाव से किया गया है, उन्हें 1 जनवरी, 2026 के प्रभाव से वेतन का 60% (साठ प्रतिशत) महंगाई भत्ता स्वीकृत किया जाय”।

झारखंड सेवा संहिता के अनुसार मूल वेतन पर महंगाई भत्ता देय है, परंतु विशेष वेतन / वैयक्तिक वेतन इत्यादि पर देय नहीं होगा। प्रस्ताव पर कैबिनेट की स्वीकृति 27 मई, 2026 की बैठक में दी गई है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *