नई दिल्ली। अभी-अभी बड़ी और एक दुखद खबर आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से आई है, जहां स्टील प्लांट में एक दर्दनाक और बड़ा हादसा हुआ है।
प्लांट के भीतर काम के दौरान भारी मात्रा में खौलता हुआ लिक्विड स्टील उठाते समय यह हादसा हुआ। इस भीषण हादसे में अब तक 8 मजदूरों की मौत की खबर है। कई अन्य श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह हादसा स्टील प्लांट के एसएमएस-2 और एसटीसी-3 हीट एफजी विभाग में उस समय हुआ, जब क्रेन के जरिए खौलते हुए लिक्विड स्टील को ऊपर उठाया जा रहा था।
बताया जा रहा है कि लगभग 1,500 डिग्री सेल्सियस के अत्यधिक ऊंचे तापमान पर उबल रहे इस मेटल लिक्विड का लैडल अचानक अनियंत्रित होकर हिल गया, जिससे खौलता हुआ गर्म स्टील वहां काम कर रहे मजदूरों पर जा गिरा।
इसमें मौके पर आठ मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई बुरी तरह झुलस गए। स्टील प्लांट की फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

