अंतिम दिन तक ये 3 उम्मीदवारों ने नामांकन किया दाखिल, प्रणव झा की प्रस्तावक बनीं कल्पना सोरेन

झारखंड
Spread the love

रांची। सोमवार (8 जून 2026) को झारखंड की 2 राज्यसभा सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई।

अंतिम दिन तक 3 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया, जबकि 7 लोगों ने पर्चा खरीदा था, जिनमें से चार ने नामांकन नहीं किया।

अब चुनावी मैदान में झामुमो के बैद्यनाथ राम, कांग्रेस के प्रणव झा और भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी के बीच मुकाबला तय हो गया है।

नामांकन प्रक्रिया के दौरान सत्ता और विपक्ष दोनों खेमों में जोरदार राजनीतिक गतिविधियां देखने को मिलीं। बैद्यनाथ राम और प्रणव झा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन सहित गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया।

वहीं परिमल नथवानी ने भाजपा विधायकों के समर्थन के साथ नामांकन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि पार्टी ने इस बार कोई आधिकारिक प्रत्याशी नहीं उतारा है और स्वच्छ राजनीति के तहत निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी को समर्थन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संख्या बल को देखते हुए उम्मीदवार उतारने से राजनीतिक भ्रम की स्थिति बन सकती थी।

प्रणव झा के प्रस्तावकों में दोनों सेटों से कांग्रेस और सहयोगी दलों के कई विधायक शामिल रहे, जबकि बैद्यनाथ राम के प्रस्तावकों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बसंत सोरेन सहित झामुमो के वरिष्ठ विधायक मौजूद रहे।

वहीं परिमल नथवानी को भाजपा और एनडीए खेमे के कई प्रमुख विधायकों का समर्थन मिला, जिनमें बाबूलाल मरांडी, चंपई सोरेन, सरयू राय और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230