पलामू। अजाप्टा पलामू महासचिव अमरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी के पदधारियों ने जिला शिक्षा अधीक्षक को ज्ञापन देकर वेतन प्रणाली में सुधार की मांग की। इसकी कॉपी उपायुक्त और कोषागार पदाधिकारी को भी दी।
औपचारिक वार्ता में शिक्षकों ने बताया कि पद और प्रोफाईल में विसंगतियों के कारण प्रत्येक माह शिक्षकों को वेतन भुगतान में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे बच्चों की ट्यूशन फी, बैंक की ईएमआई, शादी विवाह, रोजमर्रा की जरूरतमंद वस्तुओं की कमियों को झेलना पड़ रहा है।
यह भी कहा कि पलामू में भीषण गर्मी है। तापमान 40 डिग्री से ऊपर है। शिक्षक डोर टू डोर जाकर जनगणना का काम कर रहें हैं। पसीना बहा रहे हैं, लेकिन शाम को घर खाली हाथ जाना पड़ता है। यद्यपि संघ के प्रयास और आपके सहयोग से देर से ही सही, लेकिन वेतन का भुगतान होता गया है। हालांकि, स्थायी समाधान होनी चाहिये, ताकि शिक्षकों को भविष्य में आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।
डीएसई ने कहा कि आज ही पद और प्रोफाइल में वांछनीय सुधार कर वित्त विभाग को भेजा जाएगा, ताकि अब इस मुद्दे को लेकर शिक्षक परेशान नहीं रहें। इस अवसर पर वरीय उपाध्यक्ष रामानुज प्रसाद, वरीय संयुक्त सचिव विनय कुमार मांझी, पांडु प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार, पडंवा प्रखंड के नंद कुमार मेहता भी मौजूद थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

