भाजयुमो ने सचिव को सौंपा ज्ञापन, बीआईटी मेसरा में कोटा बहाली की मांग

झारखंड
Spread the love

रांची। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने बीआईटी मेसरा द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 से झारखंड के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित 50 प्रतिशत होम स्टेट कोटा समाप्त किए जाने के निर्णय को दुर्भाग्यपूर्ण, छात्र-विरोधी एवं झारखंड के युवाओं के भविष्य पर सीधा कुठाराघात बताया है।

इस संबंध में शशांक राज ने उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव राहुल पुरवार को ज्ञापन सौंपकर राज्य सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि बीआईटी मेसरा झारखंड की पहचान एवं गौरव से जुड़ा संस्थान है। ऐसे संस्थान में झारखंड के छात्रों के लिए वर्षों से चली आ रही व्यवस्था को समाप्त कर देना राज्य के लाखों छात्रों की उम्मीदों पर आघात है।

प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा कि होम स्टेट कोटा के माध्यम से ग्रामीण, गरीब एवं सामाजिक रूप से वंचित वर्गों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान में पढ़ने का अवसर मिलता था। इस व्यवस्था के समाप्त होने से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्र सबसे अधिक प्रभावित होंगे। उच्च तकनीकी शिक्षा में उनकी भागीदारी सीमित हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि यदि समय रहते आवश्यक पहल एवं एमओयू के नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी की जाती, तो आज झारखंड के छात्रों के सामने यह संकट उत्पन्न नहीं होता। राज्य सरकार को इस विषय को गंभीरता से लेते हुए बीआईटी प्रबंधन के साथ तत्काल वार्ता कर होम स्टेट कोटा को पुनः बहाल कराने की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए।

भाजयुमो ने मांग की है कि होम स्टेट कोटा की व्यवस्था अविलंब बहाल की जाए। इस पूरे मामले में हुई लापरवाही की जवाबदेही तय करते हुए दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। प्रतिनिधिमंडल में भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे, विश्वजीत पाठक एवं रणधीर दास शामिल रहे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *