रांची। कांग्रेस ने झारखंड से राज्यसभा उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार की घोषणा करने से झामुमो नाराज हो गया है। उसने दोनों सीटों पर प्रत्याशी उतारने का एलान कर दिया है।

झामुमो का कहना है कि कांग्रेस ने प्रणव झा को उम्मीदवार बनाने से पहले पार्टी को विश्वास में नहीं लिया। इसकी वजह से झामुमो ने झारखंड की दोनों राज्यसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
राज्य सभा चुनाव 2026 को लेकर कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की बैठक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुलाई। इसमें मंत्री एवं विधायकों के साथ उन्होंने चुनाव को लेकर मंथन किया।
जानकारी हो कि झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव होना है। झामुमो के दो उम्मीदवार उतारने के बाद चुनाव मैदान में चार प्रत्याशी होने की संभावना है।
भाजपा ने पहले ही एक सीट पर चुनाव लड़ने की घोषिणा कर दी थी। भाजपा को एक राज्यसभा सीट जीतने के लिए केवल 4 विधायकों के क्रॉस-वोटिंग की जरूरत है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

