TMC प्रमुख ममता बनर्जी को लगा एक और झटका, जानें पूरा मामला

अन्य राज्य देश
Spread the love

कोलकाता। पश्चिम बंगाल से लगातार TMC को लेकर खबरें आ रही है। इस बार तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी को एक और झटका लगने की खबर सामने आ रही है। कुछ दिन पहले पार्टी के करीब 58 विधायकों के अगल गुट बना लेने की खबर आई थी।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में TMC को बड़ा झटका लगा। ममता बनर्जी सत्ता से बाहर हो गईं। इसके बाद से यह चर्चा तेज है कि वे राजनीतिक रूप से सक्रिय भूमिका बनाए रखने के लिए किसी विधानसभा या लोकसभा सीट से उपचुनाव लड़ सकती हैं।

इसी संदर्भ में मुर्शिदाबाद जिले की बहारामपुर (बरहामपुर) लोकसभा सीट का नाम चर्चा में आया है, जहां से यूसुफ पठान सांसद हैं। यह सीट 2024 में TMC ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी को हराकर जीती थी। यहां 70 फीसदी आबादी मुस्लिमों की है।

राजनीतिक हलकों में यह दावा किया जा रहा है कि यूसुफ पठान ने ममता बनर्जी को झटका दिया है। वे अपनी सीट खाली करने के पक्ष में नहीं हैं। हालांकि, अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान, इस्तीफा या पार्टी घोषणा सामने नहीं आई है।

पार्टी इन दिनों आंतरिक उथल-पुथल से गुजर रही है। कई नेताओं और विधायकों के अलग रुख अपनाने और संगठनात्मक विवादों की खबरें सामने आई हैं। इसी कारण ममता बनर्जी की भविष्य की राजनीतिक रणनीति को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं।

​यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *