एलएंडटी कर्मी के अपहरण का पुलिस ने 5 घंटे में किया खुलासा

झारखंड अपराध
Spread the love

  • दो गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। गढ़वा पुलिस ने फिरौती के लिए किए गए एक अपहरण कांड का महज पांच घंटे के भीतर खुलासा करते हुए अपहृत व्यक्ति को सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है! अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।

पुलिस अधीक्षक को 3 जून को सूचना मिली थी कि एलएंडटी कंपनी में पाइप फिटर के पद पर कार्यरत मुरारी तिवारी का अज्ञात अपराधियों ने अपहरण कर लिया है! उनके परिजनों से फिरौती की मांग की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सत्येंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मझिआंव थाना क्षेत्र के चंदना गांव में छापेमारी की। इस दौरान शेख अंसार एवं नदीम खान को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने अपहृत के परिजनों से स्कैनर के माध्यम से 30 हजार रुपये लेने की बात स्वीकार की। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

साढ़े सात लाख की फिरौती मांगी

मुरारी तिवारी (32 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि वह 3 जून को सगमा स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के समीप कार्य कर रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब 2:30 बजे एक सफेद बोलेरो में सवार चालक समेत छह अपराधियों ने उनका अपहरण कर लिया। अपराधियों ने परिजनों से 7.5 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। इस बीच स्कैनर के माध्यम से 30 हजार रुपये भी मंगाए गए।

पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई और लगातार बढ़ते दबाव के कारण अपराधी अपहृत को छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने मुरारी तिवारी को घटना के लगभग पांच घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।

दो मोबाइल फोन बरामद

मामले में धुरकी थाना में कांड संख्या 66/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपित

शेख अंसार, पिता- शेख तसउवर, निवासी चंदना, थाना मझिआंव, गढ़वा।
नदीम खान, पिता- शमीम खान, निवासी चंदना, थाना मझिआंव, गढ़वा।

इनकी रही अहम भूमिका

अपहरण कांड के खुलासे में गठित टीम में एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह, पुलिस निरीक्षक जितेंद्र कुमार आजाद (नगर ऊंटारी अंचल), पुलिस निरीक्षक बृज कुमार (मझिआंव अंचल), भवनाथपुर थाना प्रभारी रजनी रंजन, मझिआंव थाना प्रभारी अमित कुमार, हरिहरपुर ओपी प्रभारी नसीम अंसारी, धुरकी थाना के पुलिस पदाधिकारी सुभाषकांत अकेला तथा शेखर कुमार सिंह समेत पुलिस बल के जवान शामिल थे।

​यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *