अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग का कार्य 15 जून तक पूर्ण करें : उपायुक्त

झारखंड
Spread the love

  • एसआइआर से संबंधित बीएलओ व बीएलओ सुपरवाइजर का प्रशिक्षण

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) को लेकर नया नगर भवन में सभी बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर के लिए आवश्यक प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने कहा कि अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग का कार्य 15 जून, 2026 तक पूर्ण किया जाए।

उपायुक्त ने कहा कि एसआईआर का कार्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया की शुद्धता और पारदर्शिता से जुड़ा हुआ है। इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि की कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजरों को निर्देश दिया कि एक भी पात्र मतदाता छूटना नहीं चाहिए। प्रत्येक मतदाता का सत्यापन पूरी सावधानी और जिम्मेदारी के साथ किया जाए।

प्रशिक्षण के दौरान सभी बीएलओ को बीएलओ एप के माध्यम से अनमैप्ड मतदाताओं के मैंपिंग का हैंड्स ऑन करा कर प्रशिक्षण दिया गया। उनके शंकाओं का निवारण किया गया। उपायुक्त ने मैपिंग का कार्य त्वरित गति से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त ने कहा कि हर बीएलओ और सुपरवाइजर अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाएं और शत-प्रतिशत सही जानकारी के आधार पर कार्य संपन्न करे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसआईआर की प्रक्रिया, सत्यापन के मानदंड, मतदाता मैपिंग, एएसडीडी सूची तैयार करने तथा रिकॉर्ड संधारण से संबंधित विस्तृत जानकारी भी दी गई।

प्रशिक्षण में उप निर्वाचन पदाधिकारी के प्रभार में परियोजना निदेशक आइटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, अंचल अधिकारी किस्को अजय कुमार, अंचल अधिकारी कुडू संतोष उरांव, प्रखंड विकास पदाधिकारी कैरो छंदा भट्टाचार्जी, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी मुक्ति किड़ो, अंचल अधिकारी भंडरा दुर्गा कुमार व बड़ी संख्या में बीएलओ सुपरवाइजर एवं बीएलओ उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *