बारात में इस वजह से युवक को मारी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार

झारखंड अपराध
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र में बारात के दौरान युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा एवं एक खाली खोखा भी बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार 27 मई को उसकाकलां गांव के समीप नवाडीह में कुशमाही गांव से एक बारात आयी थी। बारात के दौरान जंगीपुर स्थित विनोद साव की दुकान के पास अज्ञात अपराधियों ने गोविंद उरांव को गोली मारकर घायल कर दिया था। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में पुलिस निरीक्षक जितेंद्र कुमार आजाद, थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल शामिल थे।

पुलिस ने मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सकेंद्र उरांव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा एवं एक खाली खोखा बरामद किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपनी साली की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। इस बात का गोविंद उरांव ने विरोध किया था। इसी विवाद को लेकर आरोपी ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया।

पुलिस ने बताया कि मामले में एक अन्य व्यक्ति की भी पहचान की गई है, जिसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। इस संबंध में नगर उंटारी थाना कांड संख्या 111/26 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *