दानरो नदी को प्रदूषणमुक्त रखने के लिए प्रशासन सख्त, उपायुक्त ने किया निरीक्षण

झारखंड
Spread the love

  • कचरा प्रबंधन व्यवस्था को शीघ्र सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने दानरो नदी में फेंके जा रहे कचरे की स्थिति का स्थल निरीक्षण 3 जून को किया। निरीक्षण के दौरान नदी के विभिन्न हिस्सों में बड़े पैमाने पर कचरा अवैज्ञानिक एवं लापरवाहीपूर्ण तरीके से फेंका हुआ पाया गया। कई स्थानों पर कचरे में आग लगी हुई थी, जिससे धुआं निकल रहा था। आसपास के वातावरण में प्रदूषण फैलने की आशंका बनी हुई थी।

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि दानरो नदी एवं उसके आसपास किसी भी परिस्थिति में कचरा नहीं फेंका जाए। उन्होंने कहा कि नदी को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सुखबाना स्थित कचरा प्रबंधन के लिए चिन्हित स्थल का भी जायजा लिया। स्थल निरीक्षण के उपरांत उन्होंने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार को निर्देशित किया कि नगर क्षेत्र से निकलने वाले समस्त कचरे को निर्धारित कचरा प्रबंधन स्थल पर ही डंप किया जाए। उसके वैज्ञानिक निस्तारण की व्यवस्था यथाशीघ्र सुनिश्चित की जाए।

उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कचरा प्रबंधन प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित निगरानी रखने और निर्धारित मानकों के अनुरूप कचरे के निष्पादन की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जिला प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि वे स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण में सहयोग करें। नदी, नालों एवं सार्वजनिक स्थलों पर कचरा फेंकने से बचें।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *