DTO के नेतृत्व में चला सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान

झारखंड
Spread the love

पलामू। उपायुक्त के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) प्रमोद कुमार दास के नेतृत्व में बुधवार को जिले के चियांकी क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जागरुकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान गांधीगिरी के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया।

इस दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले एवं ट्रिपल राइडिंग करने वाले वाहन चालकों को माला पहनाकर सड़क सुरक्षा के महत्व की जानकारी दी गई। हेलमेट पहनकर यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को गुलाब फूल देकर सम्मानित किया गया।

जिला परिवहन पदाधिकारी ने अभियान के दौरान लोगों को हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवर स्पीडिंग, ड्रिंक एंड ड्राइव सहित अन्य यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। हेलमेट केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए जरूरी है।

बिना हेलमेट वाहन चला रहे लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि आज उन्हें माला पहनाकर यह एहसास कराया जा रहा है कि यातायात नियमों की अनदेखी कितनी खतरनाक हो सकती है। यदि समय रहते लोग सावधान नहीं हुए तो दुर्घटनाओं में जान जाने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसलिए सभी लोग सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें। दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें।

अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गयी। जागरुकता कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला परिवहन पदाधिकारी, यातायात प्रभारी, मोटरयान निरीक्षक, सड़क सुरक्षा के कर्मी एवं ट्रैफिक पुलिस के जवान उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *