नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय दिल्ली के मालवीय नगर के एक रेस्टोरेंट में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग गंभीर हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चला है।
मालवीय नगर विधायक सतीश उपाध्याय ने कहा कि ये घटना सुबह 8.51 बजे घटी और 9 बजे से हम लोग यहां पर हैं। तत्काल ही दमकल विभाग और आपदा प्रबंधन ने प्रतिक्रिया दी है। बीएसईएस ने बिजली सप्लाई कट की। पुलिस के लोगों ने भी बहुत बचाव किया है। कुल 47 लोगों को बचाया गया है।
विधायक ने कहा कि 7 से 8 लोगों की स्थिति गंभीर है। अभी कारणों का पता नहीं चला है, लेकिन ये बहुत दुखद घटना है। हम सभी लोग यहां पर राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं। सरकार का पूरा तंत्र यहां बचाव कार्य में लगा हुआ है। समय पर सक्रियता के कारण इस आग पर नियंत्रण पाया गया है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ट्वीट किया, ‘मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना में लोगों की जान जाने से मैं बहुत दुखी हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के जल्द ठीक होने और इस दिल दहला देने वाली घटना से प्रभावित सभी लोगों को हिम्मत और हौसला मिलने की प्रार्थना करती हूं।‘
दिल्ली के LG तरनजीत सिंह संधू ने कहा, ‘मालवीय नगर के हौज़ रानी स्थित एक होटल में लगी भीषण आग की घटना से मैं बेहद दुखी हूँ। मेरी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएँ मृतकों के परिवारों के साथ हैं, और मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना में सभी के साथ शामिल हू।‘
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालवीय नगर आग की घटना में हुई जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त किया। प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

