अन्य व्यक्ति के घर का फोटो दिखाकर निकाल ली पीएम आवास योजना की राशि

झारखंड
Spread the love

  • उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने सुनीं आमजनों की समस्याएं

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आमजन पहुंचे। इस दौरान उपायुक्त ने एक-एक फरियादी की बात ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को मामलों के शीघ्र एवं प्रभावी निष्पादन के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

मझीआंव प्रखंड के आछोडीह ग्राम निवासी सुकन चौधरी ने कहा कि अपनी जमीन की नापी एवं सीमांकन के लिए दो बार निर्धारित भत्ता जमा किया, इसके बावजूद अब तक सीमांकन नहीं हो सका है। अंचल अधिकारी द्वारा अमीन एवं पुलिस बल के साथ सीमांकन के लिए नोटिस जारी किए जाने के बावजूद कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी।

बरडीहा प्रखंड के ग्राम पंचायत बरडीहा निवासी श्याम लाल राम ने बताया कि वे वर्ष 1997 से जन वितरण प्रणाली की दुकान संचालित कर रहे हैं। कभी भी उपभोक्ताओं की ओर से कोई शिकायत नहीं हुई।

वर्ष 2023 में पत्नी की अचानक तबीयत खराब होने के कारण इलाज के लिए बनारस जाना पड़ा। इस बीच उनकी अनुज्ञप्ति रद्द कर दी गई। लौटने के बाद उन्होंने बचा हुआ खाद्यान्न प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को वापस कर दिया। पुनः बरडीहा पंचायत के लिए जन वितरण प्रणाली की अनुज्ञप्ति प्रदान करने की मांग की।

मेराल प्रखंड के अधौरी ग्राम निवासी रंजन कुमार ने बताया कि उन्हें वित्तीय वर्ष 2021-22 में मनरेगा योजना के अंतर्गत कूप निर्माण की स्वीकृति मिली थी। कूप की खुदाई का कार्य लगभग पूरा कर लिया है। केवल ढलाई का कार्य शेष है, किंतु राशि अथवा सामग्री उपलब्ध नहीं होने के कारण कार्य रुका हुआ है।

कांडी प्रखंड के घटहुआ कला ग्राम के अफरोज अंसारी ने आरोप लगाया कि गांव की एक महिला वृद्धा पेंशन की पात्रता नहीं रखने के बावजूद लंबे समय से इसका लाभ उठा रही है। गांव के ही दो व्यक्तियों द्वारा गलत तरीके से किसी अन्य व्यक्ति के घर का फोटो दिखाकर प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि की निकासी की गई है।

जनसुनवाई में 50 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनके निष्पादन की दिशा में प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। उपायुक्त के निर्देश पर जिले के सभी अनुमंडलों, प्रखंडों एवं अंचलों में भी संबंधित पदाधिकारियों द्वारा नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित की जा रही है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *