सीआईपी की जमीन पर हो रहा अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण

झारखंड
Spread the love

अफरोज आलम

कांके। कांके स्थित केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान (सीआईपी) की परिसीमा के चारों ओर संस्थान द्वारा लगभग 40-50 फीट भूमि सुरक्षा एवं रख-रखाव के उद्देश्य से छोड़ी गई है। इस भूमि पर संस्थान द्वारा बाउंड्री के किनारे-किनारे सड़क एवं जल निकासी के लिए नाली का निर्माण भी कराया गया था।

संस्‍थान के अनुसार हाल ही में यह पाया गया है कि संस्थान के उत्तर-पूर्वी कोने की ओर एक ठेकेदार द्वारा बिना किसी पूर्व अनुमति के संस्थान की सड़क को आंशिक रूप से काटकर और नष्ट कर सार्वजनिक नाले को सीआईपी के नाले से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में सीआईपी की निर्मित सड़क एवं नाली को क्षति पहुंचाई गई है।

सस्‍थान के अनुसार सीआईपी का नाला संस्थान की अपनी भूमि में खुलता है, जबकि सार्वजनिक नाला जुड़ जाने से सीवेज एवं गंदा पानी संस्थान की भूमि में प्रवाहित होगा। इससे स्वच्छता, पर्यावरण एवं स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

इसके अतिरिक्त, जिस 40-50 फीट भूमि को संस्थान ने अपनी परिसीमा के बाहर सुरक्षित रखा था। उस क्षेत्र में स्थानीय लोगों द्वारा सड़क खोदकर सीवेज लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है।

साथ ही उक्त भूमि के अधिकांश हिस्से पर अवैध कब्जा कर लिया गया है, जो स्पष्ट रूप से सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की श्रेणी में आता है।

इस प्रकार की गतिविधियां न केवल सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाती हैं, बल्कि यातायात व्यवस्था को भी प्रभावित करती हैं। संस्थान की भूमि को निरंतर सिकोड़ने का कार्य कर रही हैं।

यह भी उल्लेखनीय है कि इस प्रकार की घटनाएं पूर्व में भी घटित हो चुकी हैं, जिनकी सूचना संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को समय-समय पर दी गई थी। अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण पुनः अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण की गतिविधियां जारी हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *