विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने अवैध बालू खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई। जांच के दौरान विभिन्न मार्गों से बालू का परिवहन करने वाले कई ट्रैक्टरों की पहचान की गई।
सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के आधार पर 13 ट्रैक्टरों को चिन्हित किया गया है, जिनके संबंध में आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला खनन विभाग को निर्देशित किया गया है। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि कई ट्रैक्टर बिना पंजीकरण संख्या के संचालित किए जा रहे थे, जिसके कारण उनकी पहचान सुनिश्चित नहीं हो सकी।
इसके अतिरिक्त, जांच में एक गंभीर अनियमितता भी सामने आई। तीन ट्रैक्टर ऐसे पाए गए जिन पर एक ही पंजीकरण नंबर अंकित था। इससे वाहन स्वामित्व एवं पंजीकरण संबंधी नियमों के उल्लंघन की आशंका व्यक्त की जा रही है।
प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित वाहनों की विस्तृत जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य माध्यमों से ऐसे मामलों की निगरानी की जा रही है।
एसडीएम ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य अवैध खनन के साथ-साथ विधि व्यवस्था और रात में हो रही दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

