- परोसे जा रहे हैं बंगाल के लोकप्रिय लजीज व्यंजन
रांची। राजधानी स्थित होटल रेडिसन ब्लू में दस दिवसीय अवडिवाइडेड बंगाल फूड फेस्टिवल चल रहा है। यह महोत्सव होटल के वाटरफ्रंट रेस्टोरेंट में 31 मई, 2026 तक चलेगा। फूड फेस्टिवल मेहमानों को बंगाल की सांस्कृतिक झलक के साथ इस प्रदेश के प्रचलित व लोकप्रिय लजीज व्यंजन का लुत्फ उठाने का अवसर प्रदान कर रहा है।
होटल रेडिसन ब्लू के एसोसिएट डायरेक्टर, (सेल्स), आशुतोष कुमार, फूड एंड बेवरेज मैनेजर विनीत रंजन सहित होटल की पूरी टीम बंगाल के संस्कृति और वहां के लोकप्रिय लजीज व्यंजन से ग्राहकों को रूबरू करने में जुटे हैं। फूड फेस्टिवल में विशेषज्ञ शेफ द्वारा तैयार किए गए प्रामाणिक क्षेत्रीय व्यंजनों का स्वाद अतिथि उठा रहे हैं।
इसमें पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश, दोनों के बंगाली व्यंजनों के विविध और शाश्वत स्वादों का आनंद उठाने का अवसर मिल रहा है। ग्राहकों के लिए फूड फेस्टिवल में 1999 + कर प्रति व्यक्ति – रात्रिभोज, 1850 + कर प्रति व्यक्ति (रविवार ब्रंच) दर निर्धारित है।
होटल रेडिसन ब्लू की ओर से बंगाल के स्वाद, परंपराओं और गर्मजोशी भरी मेहमाननवाजी के उत्सव का बंगाली संस्कृति की झलक के साथ ग्राहक भरपूर आनंद उठा रहे हैं। यहां लोग अनूठे आकर्षण का अनुभव कर रहे हैं। भोजन, संस्कृति और समुदाय को एक अविस्मरणीय उत्सव में एक साथ लाया गया है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

