- चित्रकला, निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता भी हुई
धनबाद। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, पूर्व मध्य रेल पर्यावरण संरक्षण एवं जागरुकता को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। यह कार्यक्रम वरीय कोचिंग डिपो अधिकारी रणधीर कुमार के दिशा-निर्देश एवं मंडल पर्यावरण एवं गृह व्यवस्था प्रबंधक उदय कुमार की देखरेख में 15 मई से 5 जून, 2026 तक आयोजित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के अंतर्गत भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, धनबाद मंडल के जिला आयुक्त अशोक कुमार के नेतृत्व में धनबाद स्टेशन परिसर में स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को स्वच्छता, पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
इस क्रम में 29 मई, 2026 को महाराणा प्रताप ओपन ग्रुप, इंदिरा गांधी ग्रुप, सरोजिनी नायडू ग्रुप, नेताजी ग्रुप, वीर शिवाजी ग्रुप एवं प्रियदर्शी सम्राट अशोक ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में चित्रकला, निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में 145 स्काउट्स, गाइड्स एवं लीडरों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं आम नागरिकों के बीच पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता फैलाना और प्रकृति के संरक्षण के लिए सकारात्मक सोच विकसित करना है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

