- केतार थाना क्षेत्र के परती कुशवानी गांव की घटना
विश्वजीत कुमार रंजन
श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। गढ़वा जिले के केतार थाना क्षेत्र के परती कुशवानी गांव में 17 वर्षीय किशोरी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार किशोरी की हत्या उसके पिता ने ही गला घोंटकर की थी। पुलिस ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले का खुलासा गुरुवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सत्येंद्र नारायण सिंह ने मीडिया में किया।
एसडीपीओ ने बताया कि 19 मई 2026 को गांव के लोगों ने निर्मल सिंह के घर से दुर्गंध आने की सूचना पुलिस को दी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घर का ताला खुलवाया गया। घर के अंदर जमीन पर एक किशोरी का शव पड़ा मिला, जिसके गले में दुपट्टा लिपटा हुआ था। मृतका की पहचान निर्मल सिंह की 17 वर्षीय पुत्री आकृति कुमारी के रूप में हुई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया। वहीं मृतका के भाई अविनाश कुमार सिंह के फर्द बयान पर केतार थाना कांड संख्या 28/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी निर्मल सिंह घटना के बाद राजस्थान भाग गया है। जमानत के लिए नगर ऊंटारी कोर्ट आने की तैयारी में है।
एसडीपीओ ने बताया कि 27 मई को तकनीकी एवं मानवीय सूचना मिली कि आरोपी उत्तर प्रदेश के कोन क्षेत्र से होकर खरौंधी के रास्ते नगर ऊंटारी की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने खरौंधी थाना क्षेत्र के बजरमारवा के पास घेराबंदी की। इसी दौरान आरोपी पैदल आता दिखा। पुलिस वाहन देखते ही वह भागने लगा, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह अपनी बेटी की शादी राजस्थान में रहने वाले एक युवक से कराना चाहता था, जहां वह पहले मजदूरी करता था। बेटी गांव छोड़कर जाने को तैयार नहीं थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। गुस्से में उसने रस्सी से गला घोंटकर बेटी की हत्या कर दी।
एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गढ़वा जेल भेज दिया गया है। घटना के खुलासे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। ग्रामीण भी इस घटना से स्तब्ध हैं।
प्रेसवार्ता में भवनाथपुर पुलिस इंस्पेक्टर गुलाब सिंह, श्री बंशीधर नगर पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार आजाद, केतार थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी, पुअनि चंदन कुमार साह, आदित्य कुमार ठाकुर सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

