केरलम। केरलम के पूर्व सीएम Pinarayi Vijayan के घर और उनसे जुड़े कई ठिकानों पर बुधवार सुबह ED ने छापेमारी की। यह कार्रवाई कथित CMRL (Cochin Minerals and Rutile Ltd) मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है। इसमें उनकी बेटी टी. वीणा विजयन का नाम भी सामने आया है।
ED ने केरल में 10 स्थानों पर एक साथ रेड की। इनमें तिरुवनंतपुरम स्थित पिनराई विजयन का किराए का आवास, कन्नूर का एक ठिकाना और CMRL कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के घर शामिल बताए जा रहे हैं। कई जगहों पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती भी की गई।
जांच एजेंसी का आरोप है कि CMRL और वीणा विजयन की IT कंपनी Exalogic Solutions के बीच संदिग्ध वित्तीय लेन-देन हुए थे। ED इसी मामले में कथित मनी लॉन्ड्रिंग एंगल की जांच कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एजेंसी ने दस्तावेज़, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और वित्तीय रिकॉर्ड खंगाले हैं।
बताया जा रहा है कि वीणा विजयन से पहले भी पूछताछ हो चुकी है। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से अभी तक औपचारिक पूछताछ नहीं हुई है, लेकिन ED आगे समन जारी कर सकती है।
इस कार्रवाई के बाद केरल की राजनीति गरमा गई है। CPI(M) नेताओं ने इसे “राजनीतिक बदले की कार्रवाई” बताया है, जबकि विपक्ष ने कहा कि जांच एजेंसियों को अपना काम करने देना चाहिए। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने CPI(M) के आरोपों को खारिज किया।
गौरतलब है कि एक दिन पहले ही Kerala High Court ने CMRL-Exalogic मामले में ED जांच रोकने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी थी। इसके तुरंत बाद यह बड़ी छापेमारी हुई है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

