- नौ माह से वेतन नहीं, कैसे हो इलाज
रांची। नियुक्ति के नौ माह बीत जाने के बाद भी सहायक आचार्यों का वेतन भुगतान शुरू नहीं हुआ है। वेतन की समस्या अब इन सहायक आचार्यों की जान पड़ बन आई है।
आर्थिक तंगी से जूझ रहे ये सहायक आचार्य अब मानसिक रूप से पीड़ित होने लगे हैं। वे मानसिक और शारीरिक अवसाद से घिरते हुए जीवन संघर्ष कर रहे हैं।
लोहरदगा जिले के एक सहायक आचार्य अनिल कुमार साव जनगणना कार्य करते हुए क्षेत्र में चक्कर खाकर गिर पड़े। गंभीर अवस्था में लोगों ने इन्हें अस्पताल पहुंचाया। अभी रांची के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती है। परिवार को इलाज के पैसे नहीं जुट रहे।
नौ महीने से वेतन भुगतान शुरू नहीं हो पाने के कारण अभी तक राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना में भी पंजीकृत नहीं हो पाए हैं। ऐसे में आईसीयू का दैनिक व्यय उठाना परिवार के लिए कष्टकारक हो रहा है। शिक्षा विभाग इस ओर संवेदनशीलता नहीं दिखा रहा। धनबाद से भी एक शिक्षक की मानसिक तनाव के कारण अचानक मृत्यु की सूचना है।
शिक्षा विभाग 2025 में स्नातकोत्तर शिक्षकों के सात महीने लंबित वेतन को शिक्षकों से अंडरटेकिंग लेकर वेतन भुगतान का आदेश करता है। इन आचार्यों के मामले अंडरटेकिंग लेकर वेतन भुगतान का आदेश निर्गत नहीं कर रहा। इनके प्रमाण पत्रों की जांच में विलम्ब के लिए किसी पर जिम्मेवारी भी चिन्हित नहीं की जा सकी है।
अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, महासचिव राम मूर्ति ठाकुर, उपाध्यक्ष दीपक दत्ता, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार, प्रमंडलीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह,रांची जिला अध्यक्ष सलीम सहाय तिग्गा आदि ने कहा है कि विभाग तत्काल इन सहायक आचार्यों के वेतन भुगतान की दिशा में कोई सरल और तात्कालिक प्रावधान करे, ताकि पैसे के अभाव में किसी की जान न जा सके।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

