पलामू। दिल दहला देने वाली खबर झारखंड के पलामू जिले से सामने आई है, जहां लेस्लीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहरा गांव में एक पिता ने ही अपनी जवान बेटी की टांगी से काटकर हत्या कर दी।
घटना रविवार रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार लोहरा गांव निवासी अगस्त महतो ने अपनी 20 वर्षीय बेटी अंजनी कुमारी की हत्या प्रेम प्रसंग के शक में कर दी।
बताया जा रहा है कि रविवार रात अंजनी अपने घर में बिस्तर पर सो रही थी। इसी दौरान उसके पिता अगस्त महतो ने टांगी से उस पर कई वार कर दिए।
गंभीर चोट लगने के कारण अंजनी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही लेस्लीगंज थाना पुलिस सोमवार सुबह गांव पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।
इधर घटना के बाद गांव में दहशत और मातम का माहौल है। लड़की की मां और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हत्या की घटना के बाद से आरोपी अगस्त महतो घर छोड़कर फरार बताया जा रहा है। थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि हत्यारोपी पिता की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

