- न्याय सबके लिए के संकल्प को साकार करना हमारा लक्ष्य : शेष नाथ सिंह
लातेहार। नालसा, नई दिल्ली एवं झालसा, रांची के निर्देश पर डालसा लातेहार 90 दिवसीय गहन विधिक जागरुकता एवं जनसंपर्क अभियान चला रहा है। इस क्रम में सोमवार को केड़, मनिका, चंदवा एवं बरवाडीह सहित कई स्थानों पर विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राधिकार के पारा लीगल वोलंटियस ने किया।
कार्यक्रम के बारे में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-डालसा अध्यक्ष शेष नाथ सिंह ने बताया कि इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक कानून की जानकारी पहुंचाना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।
उन्होंने ने कहा कि डालसा द्वारा संचालित पीड़ित मुआवजा स्कीम, कोर्ट माफी स्कीम, फ्री अधिवक्ता, एलएडीसीएस स्कीम, लोक अदालत, मध्यस्थता, प्री लीटिगेशन मामले की त्वरित सुनवाई सहित नालसा की विभिन्न योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जायेगा, ताकि जनता उसका लाभ उठा सके। बताया कि यह विशेष अभियान लागातार 90 दिनों तक चलेगा।
श्री सिंह ने बताया कि आम नागरिक किसी भी कानूनी सहायता या जानकारी के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 90 दिनों तक चलने वाले इस जनसंपर्क अभियान के दौरान जिले के हर गांव और पंचायत तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि न्याय सबके लिए के संकल्प को साकार किया जा सके।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

