डॉक्टर ने नशीला इंजेक्शन देकर ओटी में किया दुष्कर्म, जानें पूरा मामला

अपराध उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

लखनऊ। इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर उत्तर प्रदेश के लखनऊ से सामने आई है, जहां एक डॉक्टर हैवान बन गया।

सीएचसी से 50 मीटर की दूरी पर संचालित तेजस हॉस्पिटल में भर्ती युवती के साथ इलाज करने वाले डॉक्टर विजय कुमार गिरि पर नशीला इंजेक्शन लगाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।

गुरुवार को जब परिजनों को इस बात का पता चला, तो उन लोगों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को हिरासत में ले लिया है। युवती को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

बख्शी का तालाब के एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीय युवती एक प्राइवेट कॉलेज के हॉस्टल में रहकर तीन माह का डिप्लोमा कोर्स कर रही है।

युवती को बीते रविवार को चक्कर आने की शिकायत पर हॉस्टल वार्डन की सूचना पर परिजनों ने दुबग्गा के पास निजी अस्पताल में इलाज करवाया। मंगलवार को फिर से उसकी तबीयत बिगड़ने पर अपने परिचित की मदद से बख्शी का तालाब तहसील सड़क तेजस हॉस्पिटल में शाम को भर्ती करवाया। युवती के माता-पिता और बड़ी बहन भी साथ थी।

पीड़िता ने बताया कि बुधवार की दोपहर उसकी नाक में ऑक्सीजन के लिए पाइप डालने के लिए डॉक्टर उसे ओटी में ले गए। इसके पहले कलाई में लगी वीगो से उसे इंजेक्शन लगाया। इसके बाद उसको कुछ पता नहीं चल सका। होश में आने पर उसको अपने कपड़े अस्त-व्यस्त मिले।

युवती का आरोप है कि बृहस्पतिवार को फिर से पाइप डालने के लिए डॉक्टर उसको ओटी में ले चलने की बात कही। उससे पहले उसको नर्स ने इंजेक्शन दे दिया।

ओटी में डॉक्टर ने नर्स और उसकी बहन को बाहर निकालकर अंदर से लॉक कर लिया। अर्ध बेहोशी की हालत में डॉक्टर विजय कुमार गिरि ने उसके साथ दुष्कर्म किया। ओटी से बाहर आकर पीड़िता ने पूरी बात अपनी बहन को बताई।

पुलिस ने अस्पताल से ही डॉक्टर विजय कुमार को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने छानबीन के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया।

एफएसएल की टीम ने कुछ नमूने जांच के लिए एकत्र किए। एसीपी बख्शी का तालाब विकास पांडेय ने बताया कि युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया है। परिजन जैसे ही तहरीर देते हैं, एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एसीपी ने बताया कि छानबीन में इस बात का पता चला है कि आरोपी डॉक्टर विजय कुमार गिरि तेजस अस्पताल को किराये पर लेकर चला रहा था।

वह पहले से शादीशुदा है और उसने झांसी के एक प्राइवेट कॉलेज से बीएएमएस की पढ़ाई की है। एसीपी ने बताया कि फिलहाल अस्पताल की ओटी को सील कर दिया गया है। आरोपी डॉक्टर सीतापुर के तंबौर राजनपुर गांव का रहने वाला है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *