वैवाहिक वर्षगांठ पर कराई 25 जोड़ों की सामूहिक शादी

झारखंड सरोकार
Spread the love

  • सेवा, संस्कार एवं सामाजिक समर्पण का अद्भुत संगम देखने को मिला

रांची। लायंस क्‍लब ऑफ रांची कैपिटल और लायंस क्‍लब ऑफ रांची दिवस ने 24 मई, 2026 को स्वर्णभूमि बैंक्वेट्स में 25 जोड़ों का सामूहिक शादी कराई। क्लब के पूर्व अध्यक्ष अशोक गुलगुलिया एवं राखी गुलगुलिया की 25वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर यह आयोजित किया गया। इसमें सेवा, संस्कार एवं सामाजिक समर्पण का अद्भुत संगम देखने को मिला।

समारोह के मुख्य अतिथि क्‍लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजय कुमार थे। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए इस प्रकार की पहल अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायी है। इससे जरूरतमंद परिवार सम्मानपूर्वक अपने बच्चों का विवाह संपन्न करा पाते हैं।

पूर्व अध्यक्ष पंकज मिढा ने कहा कि लायंस क्लब सदैव समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी रहा है। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन (मास कम्युनिटी मैरिज) दीपक लोहिया ने इस प्रकार के आयोजनों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

समारोह में भारतीय संस्कृति एवं पारंपरिक वैवाहिक रीति-रिवाजों की सुंदर झलक देखने को मिली। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी 25 जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया गया। विवाह स्थल को भव्य रूप से सजाया गया था। अतिथियों एवं परिजनों के लिए विशेष व्यवस्थाएँ की गई थीं।

सभी नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए आवश्यक उपहार एवं घरेलू सामग्री प्रदान की गई। इनमें बर्तन, पलंग, पंखे, वस्त्र एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री शामिल थीं। क्लब द्वारा यह सुनिश्चित किया गया कि सभी जोड़े सम्मान एवं आत्मविश्वास के साथ अपने नए जीवन की शुरुआत करें।

कार्यक्रम की सफलता में दीपक लोहिया, पंकज मिढ़ा, पायल जैन, संदीप पारख, साक्षी, नमन एवं अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा। समारोह में पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राहुल वर्मा, अशोक खंडेलवाल, अशोक सिन्‍हा, मंजू सिंह, पुष्‍पलता, मनोज घोष सहित अन्‍य की उपस्थिति रही।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230