बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट से जीते BJP प्रत्‍याशी, इतना रहा अंतर

अन्य राज्य देश
Spread the love

कोलकाता। फाल्टा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने बड़ी जीत हासिल की। टीएमसी उम्‍मीवार चौथे नंबर पर रहे।

चुनाव आयोग के अनुसार देबांग्शु पांडा को करीब 1,49,666 वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी CPI(M) उम्मीदवार शंभुनाथ कुर्मी को लगभग 40,645 वोट प्राप्त हुए। इस तरह BJP उम्मीदवार ने करीब 1,09,021 वोटों के विशाल अंतर से जीत दर्ज की।

इस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार अब्दुर रज्जाक मोल्ला तीसरे स्थान पर रहे। तृणमूल कांग्रेस (TMC) उम्मीदवार जहांगीर खान चौथे स्थान पर पहुंच गए।

जहांगीर खान ने मतदान से पहले चुनाव मैदान से हटने की घोषणा कर दी थी, लेकिन उनका नाम EVM में होने के कारण उन्हें कुछ वोट मिले।

फाल्टा विधानसभा सीट पर पहले हुए मतदान के दौरान कथित अनियमितताओं और हिंसा के आरोप लगे थे। इसके बाद चुनाव आयोग ने पूरी सीट पर दोबारा मतदान कराने का फैसला लिया। 21 मई को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुनर्मतदान कराया गया।

मतगणना डायमंड हार्बर वुमेन्स यूनिवर्सिटी में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। पूरे क्षेत्र में केंद्रीय बलों की तैनाती की गई थी।

विश्लेषकों के अनुसार फाल्टा सीट दक्षिण 24 परगना जिले में राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है।

इसे लंबे समय तक TMC का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है। ऐसे में BJP की यह बड़ी जीत राज्य की राजनीति में महत्वपूर्ण संकेत मानी जा रही है।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने चुनाव प्रचार के दौरान दावा किया था कि BJP एक लाख से ज्यादा वोटों से जीतेगी, जो अब सही साबित हुआ।

वहीं TMC नेता अभिषेक बनर्जी ने मतगणना प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए और चुनाव आयोग से जवाब मांगा है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *