- अपर समाहर्ता ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं
विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। अपर समाहर्ता राज महेश्वरम ने समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जनसुनवाई का आयोजन शुक्रवार को किया। इसमें सदर प्रखंड के ग्राम बिशुनपुर निवासी विनय कुमार ने निजी जमीन पर बिजली विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर लगाने की शिकायत की है।
उन्होंने कहा कि उनके निजी भूमि के फ्रंट पर ही बिजली विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर लगाया गया है, जिससे उनका पूरा प्लॉट प्रभावित हुआ है। उनके द्वारा तीन चार साल पूर्व जूनियर इंजीनियर, अधीक्षण अभियंता एवं अन्य अधिकारियों को इस संबंध में शिकायत की गई, परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
रमना प्रखंड के सरांग निवासी मालती देवी, सरिता देवी एवं अनीता देवी ने आवेदन समर्पित करते हुए रजिस्ट्री केवाला द्वारा प्राप्त भूमि को अवैध रूप से स्थानांतरित करने की शिकायत की गई है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त सभी व्यक्तियों ने मकान बनाने के लिए भूमि की खरीदी की थी।
भूमि को ऑनलाइन करने के लिए कई बार अंचल कार्यालय का चक्कर लगाए, परंतु प्रत्येक बार टाल मटोल करके कार्य को लंबित रखा गया। बाद में बिना किसी जांच पड़ताल के ही गलत ढंग से डिमांड खोलकर इस भूमि को अंचल कार्यालय द्वारा स्थानांतरित कर दिया गया है।
डंडई प्रखंड के टोरी कला निवासी भगमनिया देवी ने अंबेडकर आवास निर्माण की स्वीकृति देने का अनुरोध किया है। कांडी प्रखंड के जयनगरा निवासी बृजेंद्र कुमार द्वारा वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना के तहत कृत कार्य के विरुद्ध भुगतान नहीं होने की शिकायत की है। योजना के अंतर्गत कृत कार्य के विरुद्ध भुगतान कराने का अनुरोध किया है।
रंका प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम बेला टोप्पो की जनसुनवाई में अकायत हुसैन, प्रतिमा देवी एवं उर्मिला देवी द्वारा सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत पेंशन की स्वीकृति के संबंध में अनुरोध किया गया। रामलाल उरांव, प्रेमनी देवी, वासुदेव बैठा एवं मालती देवी द्वारा सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत मिल रही पेंशन के रुक जाने की शिकायत की।
गढ़वा में अंचल अधिकारी शफी आलम की जनसुनवाई में ग्राम झूरा निवासी मुकेश तिवारी ने जमीन के आपसी बंटवारे में भूमि स्वामित्व को लेकर हो रहे गतिरोध को सुलझाने के संबंध में अनुरोध किया।
रमना अंचल में जनसुनवाई में मझिगांवा निवासी सूरज महतो ने अपनी भूमि पर गांव के दबंगों द्वारा जबरन कब्जा कर निर्माण कार्य करने की शिकायत की। मामले के जांचोंपरांत अवैध निर्माण कार्य पर रोक लगाने एवं दोषी व्यक्ति पर समुचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

