रांची। भीषण गर्मी में राहगीरों एवं जरूरतमंदों को शीतल जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मारवाड़ी युवा मंच, रांची शाखा ने तीसरे स्थायी प्याऊ का उद्घाटन किया। यह स्थायी प्याऊ मोरहाबादी के हरिहर सिंह रोड के सामने हनुमान मंदिर में समाज को समर्पित किया गया।
इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने कहा भीषण गर्मी में जरूरतमंदों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना सबसे बड़ा पुण्य एवं मानव सेवा है। मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा सदैव सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती रही है। रांची में 11 स्थायी प्याऊ क्षेत्रों में लगाए जा चुके हैं। आज का स्थायी प्याऊ सोनीत अग्रवाल के सहयोग से लगाया गया है।
शाखा सचिव मुकेश शर्मा ने कहा स्थायी प्याऊ एवं वाटर कूलर फ्रीज़र की यह व्यवस्था राहगीरों, श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों के लिए काफी लाभदायक साबित हो रही है। मंच द्वारा बहुत जल्द शहर के अन्य विभिन्न क्षेत्रों में भी अतिरिक्त वाटर कूलर फ्रीज़र लगाने की योजना बनाई गई है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को गर्मी में राहत मिल सके।
कार्यक्रम में मंच के पदाधिकारी, सदस्य एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के संयोजक योगेश्वर अग्रवाल, संकेत सरावगी एवं गौतम अग्रवाल थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

