भोपाल। मध्य प्रदेश के उर्टन और धीरौली कोयला खदानों से कोयला उत्पादन शुरू हो गया है। इन खदानों के चालू होने से घरेलू कोयले की उपलब्धता बढ़ने और ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर देश की प्रगति में और तेजी आने की उम्मीद है।
मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में स्थित उर्टन कोयला खदान का आवंटन एम/एस जेएमएस माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड को किया गया है। इस खदान से कोयले का उत्पादन 15 मई, 2026 से शुरू हुआ।
वाणिज्यिक कोयला नीलामी प्रणाली के तहत उत्पादन शुरू करने वाली उर्टन पहली भूमिगत कोयला खदान बन गई है, जो कोयला क्षेत्र के सुधार-संचालित परिवर्तन में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।
एक अन्य महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में स्थित धीरौली कोयला खदान में भी कोयला उत्पादन शुरू हो गया है। एम/एस महान एनर्जेन लिमिटेड को आवंटित इस खदान में 17 मई, 2026 से उत्पादन शुरू हो गया है। इससे संसाधन संपन्न सिंगरौली क्षेत्र से कोयले की आपूर्ति में और मजबूती आने की उम्मीद है।
इन दोनों खदानों से उत्पादन की शुरुआत कोयला मंत्रालय के प्रगतिशील सुधारों और सुव्यवस्थित प्रक्रियाओं के प्रभाव को दर्शाती है, जिनका उद्देश्य परिचालन दक्षता बढ़ाना और व्यापार करने में सुगमता प्रदान करना है। इससे ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिले।
इन खदानों से बढ़ा हुआ उत्पादन बढ़ती घरेलू कोयले की मांग को पूरा करने, आयात पर निर्भरता कम करने और सतत आर्थिक विकास को समर्थन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

