- स्वास्थ्यकर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
धनबाद। सदर अस्पताल के सभागार में एमपीए-एससी प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को आयोजन किया गया। इसमें 12 स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को प्रशिक्षित किया गया। साथ ही, आज से सदर अस्पताल में एमपीए-एससी सेवा का औपचारिक शुभारंभ भी किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान 10 लाभार्थियों को एमपीए-एससी सेवा प्रदान की गई। कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में डॉ. संध्या कुमारी एवं डॉ. अंजना कुमारी ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से विस्तृत प्रशिक्षण दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डीआरसीएचए डॉ. रोहित गौतम द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उन्होंने कहा कि एमपीए-एससी सेवा महिलाओं को सुरक्षित एवं सुलभ परिवार नियोजन सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इस अवसर पर डीआरसीएचओ डॉ. रोहित गौतम, डॉ. संध्या कुमारी, डॉ. सुमन, डॉ. अंजना कुमारी, पीएसआइ इंडिया के स्टेट लीड नीलेश कुमार एवं प्रेम कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
यह पहल परिवार नियोजन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

