असम। कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला को असम पुलिस की क्राइम ब्रांच ने समन जारी किया है। उन्हें 23 मई, 2026 को गुवाहाटी स्थित क्राइम ब्रांच पुलिस स्टेशन में पेश होने के लिए कहा गया है। यह मामला असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुईयां सरमा से जुड़े कथित पासपोर्ट और नागरिकता विवाद से जुड़ा है।
क्या है पूरा मामला
विवाद तब शुरू हुआ, जब कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने अप्रैल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हिमंत बिस्वा सरमा और उनके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि रिनिकी भुइयां सरमा के पास भारत के अलावा यूएई और मिस्र समेत कई देशों के पासपोर्ट हैं।
कांग्रेस नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि परिवार की विदेशी कंपनियों और दुबई की संपत्तियों का खुलासा चुनावी हलफनामों में नहीं किया गया। भारत में दोहरी नागरिकता की अनुमति नहीं होने के कारण इन आरोपों ने राजनीतिक विवाद का रूप ले लिया। इसके बाद असम पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पवन से हो चुकी पूछताछ
इस मामले में इससे पहले पवन खेड़ा को भी गुवाहाटी बुलाकर लगभग आठ घंटे तक पूछताछ की गई थी। सूत्रों के मुताबिक उसी पूछताछ के दौरान मिले बयानों के आधार पर अब रणदीप सुरजेवाला को समन भेजा गया है।
पार्टियां आमने-सामने
इस विवाद को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच तीखी राजनीतिक बयानबाजी जारी है। कांग्रेस लगातार निष्पक्ष जांच की मांग कर रही है, जबकि हिमंत बिस्वा सरमा और उनके परिवार ने सभी आरोपों को खारिज किया है। सरमा परिवार का कहना है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित दस्तावेज “AI-जनरेटेड फर्जी दस्तावेज” हैं और उन्हें बदनाम करने की साजिश की जा रही है।
राजनीति और गर्म होगी
अब 23 मई को रणदीप सुरजेवाला के गुवाहाटी पहुंचकर क्राइम ब्रांच के सामने पेश होने की संभावना है। माना जा रहा है कि जांच एजेंसियां इस मामले में अन्य कांग्रेस नेताओं से भी पूछताछ कर सकती हैं। इस घटनाक्रम से असम की राजनीति और गर्म होने के आसार हैं।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

