कंटेनर और ट्रक की टक्कर में 12 बारातियों की दर्दनाक मौत, मची चीख-पुकार

मुंबई देश
Spread the love

मुंबई। दिल दहला देने वाली खबर महाराष्ट्र के पालघर जिले से सामने आई है, जहां सोमवार तड़के मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर कासा क्षेत्र के पास बारातियों से भरे एक ट्रक और तेज रफ्तार कंटेनर के बीच भीषण टक्कर हो गई।

इसमें 12 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतकों में महिलाएं और मासूम बच्चे भी शामिल हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं।

पुलिस के प्रारंभिक निरीक्षण और चश्मदीदों के बयानों के अनुसार, दुर्घटना का मुख्य कारण कंटेनर चालक की तेज रफ्तार और घोर लापरवाही रही।

सोमवार तड़के करीब चार बजे, जब राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंधेरा और हल्का कोहरा था, गुजरात की ओर जा रहे एक विशाल कंटेनर ट्रक ने नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रहे छोटे आईशर ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों वाहन पलट गए और बारातियों से भरा ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रक में सवार लोग डहाणू तहसील के बापूगांव से एक शादी समारोह में जा रहे थे।

इस छोटे ट्रक में 40 से अधिक लोग सवार थे। पुलिस आशंका जता रही है कि सुबह के वक्त कंटेनर ड्राइवर को नींद की झपकी आई होगी।

हादसे के बाद राजमार्ग पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सबसे पहले राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचित किया। इसके बाद कासा पुलिस और हाईवे रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।

क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सीधा कर नीचे दबे यात्रियों को बाहर निकाला गया। 25 गंभीर घायलों को तुरंत पास के कासा उप-जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां छह लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।

इनमें से गंभीर रूप से घायल चार लोगों को मुंबई और ठाणे के अस्पतालों में भेजा गया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *