सीएम की बड़ी घोषणा: तीसरे बच्चे पर 30 हजार और चौथे के जन्म पर मिलेगा 40 हजार

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। बड़ी खबर आंध्र प्रदेश से सामने आई है, जहां सीएम चंद्रबाबू नायडू ने नरसन्नापेटा में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि प्रदेश की जनसंख्या वृद्धि बहुत कम हो रही है। बच्चे देश की संपत्ति हैं, उन्हें उसी रूप में देखा जाना चाहिए ना कि उन्हें बोझ समझना चाहिए।

चंद्रबाबू नायडू ने घोषणा की कि सरकार जनसंख्या वृद्धि को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत तीसरे बच्चे के जन्म पर परिवारों को 30,000 रुपये और चौथे बच्चे के जन्म पर 40,000 रुपये देगी।

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को श्रीकाकुलम जिले के नरसन्नापेटा में आयोजित स्वर्ण आंध्र- स्वच्छ आंध्र कार्यक्रम में भाग लिया। इसके बाद, उन्होंने प्रजा वेदिका सभा में लोगों को संबोधित किया।

आंध्र प्रदेश में जन्म दर तेजी से घट रही है, जिसकी वजह से सरकार यहां ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित कर रही है। आंध्र प्रदेश की सबसे बड़ी चिंता उसकी कुल प्रजनन दर है।

समाज में आबादी को स्थिर बनाने के लिए यह जरूरी है कि एक महिला औसतन 2.1 बच्चे को जन्म दे, जबकि आंध्रप्रदेश में यह 1.5 हो गई है।

यानी नई पीढ़ी पुरानी पीढ़ी की जगह नहीं ले पा रही है, जिसकी वजह से समाज में युवाओं की संख्या कम और वृद्धों की अधिक हो गई है।

चंद्रबाबू नायडू ने इस स्थिति को बदलने के लिए नई जनसंख्या प्रबंधन नीति लेकर आई है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *