आम बाग से हंसी-खुशी लौटा परिवार, चंद मिनटों में घर में पसरा मातम

झारखंड अपराध
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। झारखंड के लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र अंतर्गत धनामूंजी गांव में शनिवार को दिल दहला देने वाली डबल मर्डर की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि दिमागी रूप से बीमार एक व्यक्ति ने अचानक लोहे के सबल से अपनी मां और पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना से पहले परिवार आम के बाग से हंसी-खुशी घर लौटा था। हालांकि, किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही मिनटों में घर का आंगन खून से लाल हो जाएगा। बीच-बचाव करने पहुंची आरोपी की भतीजी ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर खंभे से बांध दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इस हृदयविदारक घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दो मासूम बेटियां अपनी मां से हमेशा के लिए बिछड़ गईं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। हत्या के पीछे की परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *