मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा के चलंत प्याऊ लोगों की कर रहा सेवा

झारखंड सरोकार
Spread the love

  • वाटर कूलर सेवा से आम जनों को मिल रही राहत

रांची। भीषण गर्मी को देखते हुए मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा पिछले एक माह से शहरवासियों की सेवा के लिए चलंत प्याऊ अभियान लगातार संचालित कर रही है। इस सेवा के अंतर्गत ई-रिक्शा के माध्यम से रांची शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घूम-घूम कर लोगों को नींबू पानी, शरबत, सत्तू एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

वर्तमान में मंच द्वारा पूरे रांची शहर में 5 चलंत प्याऊ संचालित किए जा रहे हैं, जिससे प्रतिदिन हजारों राहगीरों, मजदूरों एवं आम नागरिकों को राहत मिल रही है। इसके अतिरिक्त मंच द्वारा शहर में दो स्थायी वाटर कूलर फ्रीज़र भी स्थापित किए गए हैं।

पहला वाटर कूलर फ्रीज़र मारवाड़ी ब्राह्मण सभा परिसर स्थित श्री सालासर हनुमान मंदिर में लगाया गया है, जबकि दूसरा कांके रोड स्थित दुर्गा मंदिर में स्थापित किया गया है। मंच ने जल्द शहर के अन्य विभिन्न क्षेत्रों में भी अतिरिक्त वाटर कूलर फ्रीज़र लगाने की योजना बनाई है।

शाखा अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने कहा कि भीषण गर्मी में लोगों को ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना मानव सेवा का सबसे बड़ा कार्य है। मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा सदैव सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्ध रही है। आगे भी इसी प्रकार जनसेवा के कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

शाखा सचिव मुकेश शर्मा ने कहा कि चलंत प्याऊ अभियान को शहरवासियों का भरपूर सहयोग एवं सराहना मिल रही है। आने वाले दिनों में और अधिक स्थानों पर वाटर कूलर फ्रीज़र एवं पेयजल सेवा उपलब्ध कराने की योजना पर कार्य किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम के संयोजक योगेश्वर अग्रवाल, संकेत सरावगी एवं गौतम अग्रवाल थे। उपरोक्त जानकारी मंच के प्रवक्ता अमित शर्मा ने दी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230