भारत के इस एयरपोर्ट पर 3.5 किलो सोने के बिस्किट के साथ अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोना नहीं खरीदने की अपील के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर आई है। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने सोने की तस्करी के एक बड़े अंतरराष्ट्रीय रैकेट का भंडाफोड़ किया है।

कस्टम अधिकारियों ने खुफिया जानकारी और रिस्क बेस्ड प्रोफाइलिंग के आधार पर जाल बिछाकर सैन फ्रांसिस्को से आए एक भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया है।

आरोपी अपने कपड़ों में बेहद शातिर तरीके से छिपाकर 115 सोने के बिस्किट भारत ला रहा था। जब्त किए गए सोने का कुल वजन करीब 3.5 किलो है।

कस्टम अधिकारियों के मुताबिक आरोपी सैन फ्रांसिस्को से एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआइ-4174 के जरिए दिल्ली पहुंचा था।

वह इंटरनेशनल अराइवल टर्मिनल पर कस्टम अधिकारियों की नजरों से बचकर चुपके से ‘ग्रीन चैनल’ पार करने की कोशिश कर रहा था।

लेकिन पहले से ही गुप्त निगरानी पर तैनात यूनिट की टीम ने उसकी संदिग्ध हरकतों को भांप लिया और उसे रोक लिया।

जब यात्री और उसके सामान की व्यवस्थित तरीके से व्यक्तिगत तलाशी ली गई, तो अधिकारी भी हैरान रह गए।

आरोपी ने सोने को छिपाने के लिए एडवांस तकनीक और शातिर दिमाग का इस्तेमाल किया था। उसने एक विशेष रूप से डिजाइन की गई बेल्ट पहन रखी थी और अपनी ट्राउजर के अंदरूनी हिस्सों में गुप्त जेबें बना रखी थीं।

इन्हीं जेबों के अंदर शुद्ध 24-कैरेट के 115 सोने के बिस्किट छिपाए गए थे। कस्टम विभाग ने तस्करी कर लाए गए इस अवैध सोने को कस्टम एक्ट, 1962 की धारा 110 के तहत जब्त कर लिया है।

वहीं, आरोपी अमेरिकी नागरिक को कस्टम एक्ट की धारा 104 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230