रांची। याकुजा प्योर इलेक्ट्रिक स्कूटी का पहले एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ राजधानी रांची में होने जा रहा है। गाड़ीखाना चौक, बानो मंजिल रोड के पहाडी टोला स्थित इस शोरूम का उद्घाटन 17 मई को सुबह 11 बजे होगा। उद्घाटन केशव कृपा छाया फाउंडेशन की चेयरमैन मीरा अग्रवाल करेंगी। इस शोरूम में सेल एवं सर्विस की सुविधा मिलेगी।
यह जानकारी केशव कृपा एंटरप्राइजेज की संचालिका मीरा अग्रवाल और बिनोद कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि याकुजा स्कूटियां मात्र 35,000 की शुरुआती कीमत में उपलब्ध होगी। साथ ही “वेलकम संडे” पहल के तहत हर रविवार ग्राहकों को विशेष लाभ देने की योजना भी घोषित की जाएगी।
कंपनी ने कई मॉडल लॉन्च किये है। इसमें रूबी और लोटस मॉडल खास है। याकूजा इलेक्ट्रिक स्कूटर अपनी आधुनिक तकनीक, एर्गोनॉमिक डिजाइन और यूनिक कलर ऑप्शन के कारण अन्य स्कूटर्स से अलग पहचान बना रहे हैं। स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 60 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है।
स्कूटर कम मेंटेनेंस और आसान चार्जिंग सुविधा के साथ आते हैं। इनमें लेड-एसिड और लिथियम बैटरी दोनों विकल्प उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि कुछ लो-स्पीड मॉडल ऐसे हैं, जिन्हें चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की आवश्यकता नहीं होती।
श्री अग्रवाल ने कहा कि बढ़ती पेट्रोल-डीजल कीमतों और पर्यावरण संरक्षण को लेकर बढ़ती जागरुकता के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में याकूजा जैसे स्थानीय इवी ब्रांड उपभोक्ताओं को कम कीमत में बेहतर विकल्प देने का प्रयास कर रहे हैं। मौके पर कोकर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के लिए सुरेश चंद्र अग्रवाल, मुकेश भरतीया, अशोक शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

