- कार्यक्रम में 30 निःशुल्क सहायक उपकरणों का किया गया वितरण
रांची। दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में सेल-आरडीसीआईएस ने पहल की है। इस क्रम में निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम के अंतर्गत एलिम्को के सहयोगसे सीआरसी में 14 मई को दिव्यांगजनों को विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरणों का निःशुल्क वितरण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य महाप्रबंधक (सेल-आरडीसीआईएस) श्रीमती अंजना देवा ने किया। इन शिविरों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य देश में एक समावेशी एवं संवेदनशील समाज की स्थापना करना है, जहां दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं गरिमापूर्ण जीवन जीने के समान अवसर प्राप्त हो सकें।
यह सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन कार्यरत उपक्रम भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम के सहयोग से आयोजित किया गया।
उल्लेखनीय है कि सेल-आरडीसीआईएस के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व योजना अन्तर्गत एलिको के द्वारा दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए परीक्षण शिविरों का आयोजन किया गया था। इसमें 20 लाभार्थियों को चिन्हित किया गया था।
योजना के अन्तर्गत इन चिन्हित लाभार्थियों को लगभग 4.47 लाख के 30 सहायक उपकरण सेल द्वारा वितरण किया गया। इसमें 7 बैटरी चलित ट्राईसाइकिल, 2 फोल्डिंग व्हील चेयर, 8 बैसाखी, 4 बीटीई (कान की मशीन) और 9 ट्राईसाइकिल इत्यादि शामिल हैं।
मौके पर श्रीमती अंजना देवा ने कहा कि इस प्रकार की पहल दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होती हैं।
उज्जवल भास्कर ने सेल के नामकुम प्रखंड में गत दो दशकों से हुए परियोजनाओं पर प्रकाश डाला। सभी हितधारकों को एकजुट होकर इस कार्य में लगने को प्रेरित किया।
कार्यक्रम मे संचार प्रमुख, (सेल-रांची) उज्जवल भास्कर, जीएम (एफएंडए, सेल-आरडीसीआईएस) केएस साहा, डीजीएम (एचआर, सेल-आरडीसीआईएस) प्रभात कुमार हेरो, ओसीटी (सेल-आरडीसीआईएस) पंकज, उप महाप्रबंधक एवं पूर्वी क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रमुख (एलिम्को) अनुपम प्रकाश, रीजनल हेड (एलिम्को) संजय मंडल, निदेशक (सीआरसी) सूर्य मणि प्रसाद एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

