रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिरका बुधबाजार में कथित सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गुरुवार शाम पुलिस ने छापेमारी कर कई युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सभी से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से एक घर में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की शिकायत मिल रही थी। इसे लेकर ग्रामीणों में लगातार नाराजगी बढ़ रही थी।
स्थानीय लोगों का आरोप था कि इलाके में अवैध गतिविधियां खुलेआम चल रही थीं, जिससे आसपास का माहौल प्रभावित हो रहा था।
गुरुवार को ग्रामीणों ने इसकी सूचना रामगढ़ थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संबंधित घर में जांच-पड़ताल शुरू की।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुछ युवक एवं युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
पुलिस उस घर की महिला संचालक और उसकी बेटी से भी पूछताछ कर रही है, जहां कथित रूप से सेक्स रैकेट संचालित होने का आरोप लगाया गया है।
हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
रामगढ़ थाना पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पूछताछ और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस कथित नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

