डालसा का नामकुम प्रखंड की लाली पंचायत भवन में जागरुकता कार्यक्रम

झारखंड
Spread the love

  • नालसा टॉल फ्री नम्बर 15100 पर भी प्रकाश डाला गया

रांची। डालसा ने रांची जिले के नामकुम प्रखंड की लाली पंचायत भवन में झालसा की योजना ‘निरोगी भवः’ पर विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन 14 मई को किया। इस अवसर पर डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा, मुखिया, ग्राम प्रधन, वार्ड सदस्य, पीएलवी लता कुमारी, युधिष्ठिीर महतो, प्रीति कुमारी, सीमा कुमारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

इस अवसर पर डिप्टी एलएडीसी ने कहा कि झारखंड उच्च न्यायालय और डालसा के तहत समाज के वंचित वर्गों को स्वास्थ्य और कानूनी लाभ पहुंचाने के लिए इस प्रोजेक्ट को चलाया जाता है।

इस योजना का उद्देश्य विशेष रूप से एससी, एसटी वरिष्ठ नागरिक, महिला और बच्चों तक बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत जिलों के विभिन्न प्रखंडों में विधिक सेवा सशक्तीकरण शिविर आयोजित किए जाते हैं।

श्री सिन्हा ने यह भी कहा कि इन शिविरों में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से मुफ्त स्वास्थ्य जांच, परामर्श, दवा वितरण और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ सीधे मौके पर दिया जाता है। उन्होंने नालसा टॉल फ्री नम्बर 15100 पर भी प्रकाश डाला।

इसके अलावा डालसा टीम द्वारा बाल विवाह, बाल श्रम, ह्यूमन ट्रेफिकिंग, डायन प्रथा, घरेलू हिंसा, नशा मुक्ति, स्पॉन्सरशिप, जमीन मामले, सरकारी योजना, सड़क दुर्घटना, लोक अदालत आदि के बारे में जानकारी लोगों को दी गयी।

डालसा के पीएलवी ने 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की भी जानकारी दी। अंत में डालसा के कार्यरत पीएलवी के द्वारा पम्पलेट व लिफलेट का वितरण भी किया गया।

कांके प्रखंड सभागार में डालसा के सहयोग से एनएसयूआरएल, कांके की ओर से क्लाइंट काउंसेलिंग का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर डिप्टी एलएडीसी कविता खाती, पीएलवी शारदा देवी, देवंती देवी, सरिता देवी, भानु देवी, संगीता देवी, मालती देवी, बबीता कुमारी, राजेंद्र महतो, फुलेश्वरी देवी साथ में चालक राजा वर्मा उपस्थित रहे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *