RJD का राष्ट्रीय सचिव गिरफ्तार, नीट पास कराने के लिए लेता था 30-30 लाख रुपए

अपराध देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को राजद के राष्ट्रीय सचिव को गिरफ्तार किया है। आरोपी नीट पास कराने के लिए 30-30 लाख रुपए लेता था।

जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो नीट परीक्षा के क्वेश्चन पेपर और एमबीबीएस में एडमिशन दिलाने का झांसा देकर छात्रों और उनके परिवारों से भारी रकम वसूल रहा था।

इस मामले में आरजेडी के राष्ट्रीय सचिव संतोष कुमार जायसवाल को कथित मास्टरमाइंड बताया गया है। पुलिस ने उसके साथ तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि तीन मई को हुई नीट यूजी 2026 परीक्षा से पहले इस गिरोह ने कई छात्रों और उनके परिवारों से संपर्क किया था।

मेडिकल कॉलेज में सीट दिलाने और कथित क्वेश्चन पेपर उपलब्ध कराने के नाम पर छात्रों को अलग-अलग जगहों पर ले जाया गया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 18 छात्रों को इनके चंगुल से बाहर निकाला, जिनमें कई नाबालिग भी शामिल थे।

आरोपियों ने अभिभावकों से 20 से 30 लाख रुपये तक मांगे। कई परिवारों से एडवांस पैसा, 10वीं-12वीं की मार्कशीट और हस्ताक्षर किए गए खाली चेक भी लिए गए।

गिरोह दावा करता था कि वह परीक्षा से पहले क्वेश्चन पेपर और बाद में मेडिकल कॉलेज में एडमिशन कर देगा।

जांच में पता चला कि कथित प्रश्न पत्र असल में पुराने सालों के पेपर और कोचिंग सामग्री को जोड़कर बनाए गए थे। इन्हें असली बताकर छात्रों और परिवारों को गुमराह किया जाता था। पुलिस ने 149 पन्नों की फर्जी प्रश्न-उत्तर सामग्री बरामद की है।

दिल्ली पुलिस को सूरत पुलिस से इस गिरोह की गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद तकनीकी निगरानी के जरिए महिपालपुर और गाजियाबाद में छापेमारी की गई।

होटल और फ्लैट से छात्रों को छुड़ाया गया। पुलिस ने डॉक्टर अखलाक आलम, संत प्रताप सिंह और विनोद पटेल को भी गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक संतोष जायसवाल पूरे नेटवर्क का संचालन कर रहा था। डॉ. आलम फर्जी प्रश्न पत्र तैयार करता था। संत प्रताप व्यवस्था संभालता था, जबकि विनोद पटेल छात्रों और परिवारों तक पहुंच बनाता था।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

जांच एजेंसियों का मानना है कि यह नेटवर्क कई राज्यों तक फैला हो सकता है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *