रांची। बड़ी खबर आई है, भारत निर्वाचन आयोग ने झारखंड समेत देश के 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की घोषणा की है।
झारखंड में एक अक्टूबर 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए यह अभियान चलाया जाएगा। आयोग का उद्देश्य मतदाता सूची को और अधिक शुद्ध, पारदर्शी और अद्यतन बनाना है।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, 20 से 29 जून तक प्रशिक्षण और अन्य तैयारियां पूरी की जाएंगी।
इसके बाद 30 जून से 29 जुलाई तक बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। इसी अवधि में मतदान केंद्रों का युक्तिकरण भी किया जाएगा।
पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत पांच अगस्त को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया जाएगा। इस पर चार सितंबर तक दावा एवं आपत्तियां ली जाएंगी।
प्राप्त आपत्तियों के निष्पादन की प्रक्रिया तीन अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी, जबकि सात अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
आयोग ने झारखंड में इस अभियान के सफल संचालन के लिए 29,571 बीएलओ तैनात करने का निर्णय लिया है।
इसके अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से 21,644 बूथ लेवल एजेंट भी लगाए जाएंगे, जो पुनरीक्षण प्रक्रिया की निगरानी और सहयोग करेंगे।
बताते चलें कि, वर्तमान में झारखंड में कुल मतदाताओं की संख्या 2,64,89,777 है। निर्वाचन आयोग का मानना है कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान से मतदाता सूची में पारदर्शिता बढ़ेगी और पात्र मतदाताओं को शामिल करने में मदद मिलेगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

