हिंदी के प्रयोग को और अधिक सरल बनाएं : डॉ. माणिक चंद्र पंडित

झारखंड
Spread the love

  • कोयला मंत्रालय ने सीसीएल मुख्यालय में की राजभाषा हिंदी कार्यान्वयन की समीक्षा

रांची। कोयला मंत्रालय के उच्चस्तरीय निरीक्षण दल ने 13 मई को सीसीएल के रांची स्थित मुख्यालय में राजभाषा हिंदी के कार्यान्वयन एवं प्रगामी प्रयोग की समीक्षा की। यह समीक्षा कोयला मंत्रालय के आर्थिक सलाहकार एवं राजभाषा प्रभारी डॉ. माणिक चंद्र पंडित की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

दल में मंत्रालय के सहायक निदेशक (राजभाषा) विशाल और वरिष्ठ प्रबंधक (हिंदी) दिलीप कुमार सिंह भी शामिल थे। दल ने सीसीएल मुख्यालय के विभिन्न विभागों एवं क्षेत्रीय कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग, राजभाषा नीति के अनुपालन और हिंदी के प्रोत्साहन के लिए किए जा रहे प्रयासों का गहन अवलोकन किया।

इस अवसर पर सीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र सहित कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में राजभाषा कार्यान्वयन से संबंधित एक विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया।

प्रस्तुतीकरण में प्रशासनिक, तकनीकी और डिजिटल कार्यों में हिंदी के बढ़ते उपयोग, राजभाषा प्रशिक्षण कार्यक्रमों, कार्यशालाओं एवं जनसंपर्क माध्यमों में हिंदी के प्रभावी प्रयोग की जानकारी साझा की गई।

मंत्रालय के अधिकारियों विशाल एवं दिलीप कुमार सिंह ने सीसीएल द्वारा राजभाषा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन की सराहना करते हुए कहा कि कंपनी ने हिंदी के प्रगामी प्रयोग को संस्थागत रूप देने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है।

उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि सीसीएल प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ तकनीकी एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी हिंदी को प्राथमिकता दे रही है।

बैठक के दौरान हिंदी संवर्ग के रिक्त पदों को भरने की कार्ययोजना, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए राजभाषा प्रशिक्षण कार्यक्रमों के विस्तार और आगामी संसदीय राजभाषा समिति के निरीक्षण की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

निरीक्षण दल ने सीसीएल मुख्यालय के साथ-साथ रजरप्पा, बोकारो एवं करगली, कथारा तथा ढोरी क्षेत्रों में राजभाषा कार्यों की समीक्षा की।

डॉ. माणिक चंद्र पंडित ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हिंदी के प्रयोग को और अधिक सरल, व्यवहारिक एवं जनसुलभ बनाने के लिए निरंतर नवाचार किए जाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि राजभाषा का प्रभावी क्रियान्वयन केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि प्रशासनिक दक्षता और जनसंपर्क को सशक्त बनाने का माध्यम है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *