सरला बिरला विश्वविद्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस

झारखंड
Spread the love

रांची। सरला बिरला विश्वविद्यालय परिसर में महादेवी बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड क्लीनिकल टेक्नोलॉजी ने अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रत्येक वर्ष 12 मई को आधुनिक नर्सिंग की जनक फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती के अवसर पर यह दिवस पूरे विश्व में मनाया जाता है।

कार्यक्रम का शुभारंभ टीएनएआई, झारखंड की राज्य सचिव श्रीमती सोनम सैमुएल, एसबीयू के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, कुलपति प्रो. सी. जगनाथन, कुलसचिव प्रो. श्रीधर बी. डांडिन, संस्थान की प्राचार्या डॉ. सुबानी बाड़ा एवं उप-प्राचार्या श्रीमती मीनल श्वेता ने दीप प्रज्वलन एवं फ्लोरेंस नाइटिंगेल को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया।

इस अवसर पर श्रीमती सोनम सैमुअल ने नर्सों की सराहना करते हुए नर्सिंग दिवस एवं इसकी थीम की जानकारी दी। प्रो. गोपाल पाठक ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जीवनवृत्त, संघर्षों और नर्सिंग क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने नर्सों की सेवा भावना को अनुकरणीय बताया।

अपने संबोधन में प्रो. जगनाथन ने नर्सों के योगदान की सराहना करते हुए कार्यस्थलों पर उनके योगदान की चर्चा की। प्रो. डांडिन एवं डॉ. सुबानी बाड़ा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया।

सरला बिरला विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, राज्यसभा सांसद सह निदेशक, प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा एवं संस्थान के प्रशासक श्री आशुतोष द्विवेदी ने अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर शुभकामना संदेश देते हुए नर्सिंग विभाग के विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230