रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के वानिकी संकाय के छात्र प्रितेश सिन्हा ने भारतीय वन सेवा (IFS) परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 59वी रैंक प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर वानिकी संकाय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में संकाय के अधिष्ठाता एवं प्राध्यापकों ने प्रितेश सिन्हा को पुष्पगुच्छ एव स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उनकी मेहनत, समर्पण एवं अनुशासन की सराहना करते हुए इसे अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक बताया।
संकाय के अधिष्ठाता ने कहा कि प्रितेश सिन्हा की सफलता विश्वविद्यालय की गुणवतापूर्ण शिक्षा, उत्कृष्ट मार्गदर्शन एवं विद्यार्थियों की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी विश्वविद्यालय के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का गौरव बढ़ाते रहेंगे।
प्रितेश सिन्हा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं विश्वविद्यालय के सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण को दिया। उन्होंने कहा कि निरंतर परिश्रम, आत्मविश्वास एवं सही दिशा में तैयारी से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

