आरपीएफ ने बच्चों को दिया मदर्स डे का सबसे बड़ा तोहफा, देखें वीडियो

झारखंड
Spread the love

रांची। रांची मंडल में मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देशों पर ड्यूटी पर आरपीएफ बेहद एलर्ट हैl  इस क्रम में आरपीएफ ने बच्‍चों को मदर्स डे का सबसे बड़ा तोहफा भी दिया।

रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की महिला कांस्टेबल साविता गारी ने अपनी सतर्कता और बहादुरी से ऑपरेशन जीवन रक्षा के तहत एक महिला यात्री की जान बचाकर मानवता की मिसाल पेश की।

ट्रेन संख्या 18611 रांची-बनारस एक्सप्रेस खुलने के दौरान 9 मई को एक यात्री अपनी पत्नी और छोटे बच्चे के साथ जल्दबाजी में ट्रेन पर चढ़ने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान महिला का संतुलन बिगड़ गया। वह प्लेटफॉर्म गैप में गिरकर चलती ट्रेन के साथ घसीटने लगी।

 ड्यूटी पर तैनात लेडी कांस्टेबल साविता गारी ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत महिला को पकड़ लिया। ट्रेन रुकने तक मजबूती से थामे रखा। उनकी सूझबूझ और साहस के कारण महिला की जान बच गई।

ये है वीडियो

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *