नई दिल्ली। बड़ी खबर राजधानी दिल्ली से आई है, जहां स्टेट बीजेपी ऑफिस पर आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया गया है।
इसको देखते हुए आसपास की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है। आतंकी डीडीयू मार्ग स्थित दिल्ली बीजेपी मुख्यालय और आसपास के सरकारी दफ्तरों को निशाना बना सकते हैं।
अलर्ट मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। दिल्ली पुलिस ने पूरी दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल मामले की जांच कर रही है।
दिल्ली पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों की तैनाती की गई है। खुफिया विभाग को प्राप्त इनपुट में आशंका जताई गई है कि आतंकी संगठन दिल्ली बीजेपी कार्यालय और सरकारी संस्थानों को निशाना बना सकते हैं।
संभावित खतरे को देखते हुए पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
इस हमले के लिए आंतकी संगठनों द्वारा कार बम, शूटआउट, आईईडी प्लांट और सुसाइड बॉम्बर जैसी साजिश के जरिए हमले को अंजाम दिया जा सकता है।
अलर्ट के बाद जांच एजेंसियां लगातार सतर्कता बरत रही हैं। लोगों से भी सुरक्षित स्थानों पर ही रहने की अपील की गई है।
दिल्ली पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी है। महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं। डीडीयू मार्ग पर विशेष चौकसी बरती जा रही है।
प्रवेश और निकास बिंदुओं पर कड़ी जांच की जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
दिल्ली पुलिस और स्थानीय जांच एजेंसियों के द्वारा अलर्ट जारी होने के बाद ऑफिस के आसपास चौकसी बढ़ा दी गई है।
साथ ही इलाके के लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने लोगों से घरों में ही रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

