ममता बनर्जी के इस्‍तीफा नहीं देने के बाद भी भाजपा का सीएम लेगा शपथ, जानें पूरा मामला

अन्य राज्य देश
Spread the love

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा संवैधानिक मोड़ आया है। ममता बनर्जी ने मुख्‍यमंत्री पद से इस्‍तीफा देने से इनकार कर दिया है। ममता बनर्जी के इस्‍तीफा नहीं देने के बाद भी 9 मई को ही भाजपा का मुख्‍यमंत्री शपथ लेगा।

भाजपा की कल यानी 8 मई को विधायक दल की बैठक होगी। पर्यवेक्षक गृह मंत्री अमित शाह और ओडिशा के मुख्‍यमंत्री मोहन चरण माझी सह पर्यवेक्षक बनाए गए हैं।

विधायक दल की बैठक में भाजपा के नए मुख्‍यमंत्री का नाम तय होगा। अब तक सुवेंदु अधिकारी का मुख्‍यमंत्री बनना तय माना जा रहा है। नाम की घोषणा होने पर वे 9 मई को शपथ लेंगे।

जानकारी हो कि साल, 2021 में चुनी गई 17वीं विधानसभा का कार्यकाल 7 मई, 2026 को समाप्त हो गया है। इसके साथ ही मौजूदा विधानसभा स्वतः भंग मानी जाएगी।

इस कारण मुख्यमंत्री पद पर ममता बनर्जी का कार्यकाल भी प्रभावी रूप से समाप्त माना जा रहा है, क्योंकि मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद विधानसभा के विश्वास पर ही पद पर बने रहते हैं।

संवैधानिक विशेषज्ञों का कहना है कि विधानसभा का कार्यकाल खत्म होते ही नई सरकार बनने तक केवल कार्यवाहक व्यवस्था रह सकती है।

वर्ष, 2026 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। भाजपा ने 293 में से 207 सीटें जीतीं, जबकि टीएमसी 80 सीटों पर सिमट गई। ममता बनर्जी भी भवानीपुर सीट से हार गईं।

हार के बाद ममता बनर्जी ने चुनाव परिणामों को “साजिश” बताते हुए इस्तीफा देने से इनकार किया था। उनके इस रुख के बाद संवैधानिक बहस तेज हो गई। कई कानूनी विशेषज्ञों ने कहा कि राज्यपाल के पास नई सरकार गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने का अधिकार है।

राजनीतिक घटनाक्रम के बीच कोलकाता में ममता बनर्जी के आवास के बाहर सुरक्षा बैरिकेड हटाए जाने और कई वरिष्ठ अधिकारियों के इस्तीफे की खबरें भी सामने आई हैं। इससे सत्ता परिवर्तन के संकेत और स्पष्ट माने जा रहे हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230