Jharkhand Weather : रांची। राज्य में मौसम का मिजाज बदल गया है। कई जिलों में सोमवार को हल्की बारिश हुई। आने वाले 10 मई तक बारिश और वज्रपात भी होते रहेंगे। कई जिलों में कल यानी 5 मई को ओले भी पड़ेंगे। यह जानकारी रांची स्थित मौसम केंद्र ने 4 मई, 2026 ने दी।
तापमान में गिरावट
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 3 दिनों के दौरान में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले 2 दिनों में इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
यहां होगी बारिश
केंद्र के अनुसार 5 से 10 मई तक आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। कुछ जिलों में गर्जन से हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
यहां वज्रपात संभव
केंद्र के अनुसार 5 से 10 मई तक राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका भी है। तेज हवा भी चलेगी। हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर तक हो सकती है।
यहां पड़ेंगे ओले
केंद्र के अनुसार 5 मई को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, रांची, रामगढ़, धनबाद, बोकारो जिले में कहीं-कहीं ओले पड़ेंगे। गर्जन के साथ तेज हवा चलने और वज्रपात होने की आशंका भी हैं। हवा की गति 60 किलोमीटर तक हो सकती है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

