- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न
पलामू। उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक हुई। इसमें उपायुक्त ने विभिन्न विभागों की कार्य प्रगति की समीक्षा की। इस क्रम में उन्होंने मनरेगा और आवास योजना की प्रगति सुधारने का निर्देश दिया। सुधार नहीं होने पर संबंधित बीडीओ पर कार्रवाई की बात कही।
डीसी ने ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं, खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, श्रम,नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाजाति,अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, महिला,बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग,कृषि,पशुपालन एवं सहकारिता विभाग,पंचायती राज विभाग,पेयजल एवं स्वच्छता विभाग,जेएसएलपीएस के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के कार्य प्रगति की सूक्षमता से समीक्षा की।
सर्वप्रथम उन्होंने वित्तीय वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 के तहत अबुआ आवास योजना की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जियो टैग, प्लिंथ लेवल या अन्य जिस स्तर पर क़िस्त लंबित है, उन्हें जारी किया जाये। सभी बीडीओ को सप्ताह में एक बार आवास से जुड़ी योजनाओं का निरीक्षण करने की बात कही। इसी तरह ई-श्रम पोर्टल पर लंबित एंट्री को अद्यतन करने के निर्देश दिये।
बैठक में डीसी श्री शेखावत ने कहा कि 15 दिनों के भीतर मनरेगा एवं आवास योजनाओं में प्रगति नहीं होने की स्थिति में संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी। यह प्रखंड विकास पदाधिकारी का मूल कार्य है, इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी तरह भूमि हस्तांतरण के जितने मामले हैं, सभी का स्टेटस रिपोर्ट अगली बैठक में प्रस्तुत करने को लेकर निर्देशित किया।
इस अवसर पर सदर एसडीएम, समाहर्ता कुंदन कुमार, छत्तरपुर व हुसैनाबाद एसडीओ, डीआरडीए निदेशक, अलग-अलग विभागों के पदाधिकारी समेत विभिन्न बीडीओ-सीओ उपस्थित रहे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

